ye na poochho ki waqia kya hai | ये न पूछो कि वाक़िआ' क्या है

  - Nida Fazli

ये न पूछो कि वाक़िआ' क्या है
किस की नज़रों का ज़ाविया क्या है

सब हैं मसरूफ़ कौन बतलाए
आदमी का अता-पता क्या है

चलता जाता है कारवान-ए-हयात
इब्तिदा क्या है इंतिहा क्या है

जो किताबों में है वो सब का है
तू बता तेरा तजरबा क्या है

कौन रुख़्सत हुआ ख़ुदाई से
हर तरफ़ ये ख़ुदा ख़ुदा क्या है

  - Nida Fazli

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nida Fazli

As you were reading Shayari by Nida Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Nida Fazli

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari