ये जो फैला हुआ ज़माना है

इस का रक़्बा ग़रीब-ख़ाना है

कोई मंज़र सदा नहीं रहता
हर तअ'ल्लुक़ मुसाफ़िराना है

देस परदेस क्या परिंदों का
आब-ओ-दाना ही आशियाना है

कैसी मस्जिद कहाँ का बुत-ख़ाना
हर जगह उस का आस्ताना है
इश्क़ की उम्र कम ही होती है
बाक़ी जो कुछ है दोस्ताना है

— Nida Fazli

More by Nida Fazli

Other ghazal from the same pen

See all from Nida Fazli →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling