jawaani kya hui ik raat ki kahaanii hui | जवानी क्या हुई इक रात की कहानी हुई

  - Obaidullah Aleem

जवानी क्या हुई इक रात की कहानी हुई
बदन पुराना हुआ रूह भी पुरानी हुई

कोई अज़ीज़ नहीं मा-सिवा-ए-ज़ात हमें
अगर हुआ है तो यूँँ जैसे ज़िंदगानी हुई

न होगी ख़ुश्क कि शायद वो लौट आए फिर
ये किश्त गुज़रे हुए अब्र की निशानी हुई

तुम अपने रंग नहाओ मैं अपनी मौज उड़ूँ
वो बात भूल भी जाओ जो आनी-जानी हुई

मैं उस को भूल गया हूँ वो मुझ को भूल गया
तो फिर ये दिल पे क्यूँँ दस्तक सी ना-गहानी हुई

कहाँ तक और भला जाँ का हम ज़ियाँ करते
बिछड़ गया है तो ये उस की मेहरबानी हुई

  - Obaidullah Aleem

Festive Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Obaidullah Aleem

As you were reading Shayari by Obaidullah Aleem

Similar Writers

our suggestion based on Obaidullah Aleem

Similar Moods

As you were reading Festive Shayari Shayari