kamaal-e-aadmi ki intiha hai | कमाल-ए-आदमी की इंतिहा है

  - Obaidullah Aleem

कमाल-ए-आदमी की इंतिहा है
वो आइंदा में भी सब से बड़ा है

कोई रफ़्तार होगी रौशनी की
मगर वो उस से भी आगे गया है

जहाँ बैठे सदा-ए-ग़ैब आई
ये साया भी उसी दीवार का है

मुजस्सम हो गए सब ख़्वाब मेरे
मुझे मेरा ख़ज़ाना मिल गया है

हक़ीक़त एक है लज़्ज़त में लेकिन
हिकायत सिलसिला-दर-सिलसिला है

यूँँही हैराँ नहीं हैं आँख वाले
कहीं इक आइना रक्खा हुआ है

विसाल-ए-यार से पहले मोहब्बत
ख़ुद अपनी ज़ात का इक रास्ता है

सलामत आइने में एक चेहरा
शिकस्ता हो तो कितना देखता है

  - Obaidullah Aleem

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Obaidullah Aleem

As you were reading Shayari by Obaidullah Aleem

Similar Writers

our suggestion based on Obaidullah Aleem

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari