agarche tujh se bahut ikhtilaaf bhi na hua | अगरचे तुझ से बहुत इख़्तिलाफ़ भी न हुआ

  - Parveen Shakir

अगरचे तुझ से बहुत इख़्तिलाफ़ भी न हुआ
मगर ये दिल तिरी जानिब से साफ़ भी न हुआ

तअ'ल्लुक़ात के बर्ज़ख़ में ही रखा मुझ को
वो मेरे हक़ में न था और ख़िलाफ़ भी न हुआ

'अजब था जुर्म-ए-मोहब्बत कि जिस पे दिल ने मिरे
सज़ा भी पाई नहीं और मुआ'फ़ भी न हुआ

मलामतों में कहाँ साँस ले सकेंगे वो लोग
कि जिन से कू-ए-जफ़ा का तवाफ़ भी न हुआ

'अजब नहीं है कि दिल पर जमी मिली काई
बहुत दिनों से तो ये हौज़ साफ़ भी न हुआ

हवा-ए-दहर हमें किस लिए बुझाती है
हमें तो तुझ से कभी इख़्तिलाफ़ भी न हुआ

  - Parveen Shakir

Romantic Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Parveen Shakir

As you were reading Shayari by Parveen Shakir

Similar Writers

our suggestion based on Parveen Shakir

Similar Moods

As you were reading Romantic Shayari Shayari