ये मैं आज कल सब सेे क्या पूछता हूँ

  - Piyush Nishchal

ये मैं आज कल सब सेे क्या पूछता हूँ
तेरे गाँव का रास्ता पूछता हूँ

मुझे ये उदासी बहुत भाती है सो
अज़िय्यत का सब सेे पता पूछता हूँ

किसी ने अगर वक़्त माँगा तो पहले
मुझे इस
में क्या है नफ़ा पूछता हूँ

परेशान हूँ 'इश्क़ के रोग से सो
जहाँ जाता हूँ बस दवा पूछता हूँ

चलो कम से कम अब मैं मर तो रहा हूँ
बिछड़ कर तुम्हें क्या मिला पूछता हूँ

मुझे क्यूँ ये शमशान लाया गया है
मुझे ऐसा भी क्या हुआ पूछता हूँ

यहीं तो थी सल्फास की एक गोली
कहाँ रख दिए हो बता पूछता हूँ

मेरी बात क्यूँँ आप सब सुन रहे हैं
कि क्या है यहाँ माजरा पूछता हूँ

वो 'पीयूष' जो मर रहा था मरा क्या
अरे यार ठहरो ज़रा पूछता हूँ

  - Piyush Nishchal

More by Piyush Nishchal

As you were reading Shayari by Piyush Nishchal

Similar Writers

our suggestion based on Piyush Nishchal

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari