aalam-e-soz-e-tamannaa be-karaan karte chalo | आलम-ए-सोज़-ए-तमन्ना बे-कराँ करते चलो

  - Qabil Ajmeri

आलम-ए-सोज़-ए-तमन्ना बे-कराँ करते चलो
ज़र्रे ज़र्रे को शरीक-ए-कारवाँ करते चलो

कितने रौशन हैं वो आरिज़ कितने शीरीं हैं वो लब
रास्ता कट जाएगा ज़िक्र-ए-बुताँ करते चलो

शाम-ए-ग़म की ज़ुल्मतें हैं और सहरा-ए-हयात
दीदा-ए-बेदार को अंजुम-फ़िशाँ करते चलो

रास्ते में बुझ न जाएँ आरज़ुओं के चराग़
ज़िक्र-ए-मंज़िल कारवाँ-दर-कारवाँ करते चलो

जाने किस आलम में आएँ आने वाले क़ाफ़िले
साया-ए-दीवार-ए-जानाँ जावेदाँ करते चलो

मज़हर-ए-तहज़ीब है इक एक तार-ए-पैरहन
बस यूँँही अंदाज़ा-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ करते चलो

  - Qabil Ajmeri

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qabil Ajmeri

As you were reading Shayari by Qabil Ajmeri

Similar Writers

our suggestion based on Qabil Ajmeri

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari