tum ko ham khaak-nasheenon ka khayal aane tak | तुम को हम ख़ाक-नशीनों का ख़याल आने तक

  - Qamar Jalalvi

तुम को हम ख़ाक-नशीनों का ख़याल आने तक
शहर तो शहर बदल जाएँगे वीराने तक

देखिए महफ़िल-ए-साक़ी का नतीजा क्या हो
बात शीशे की पहुँचने लगी पैमाने तक

उस जगह बज़्म साक़ी ने बिठाया है हमें
हाथ फैलाएँ तो जाता नहीं पैमाने तक

सुब्ह होती नहीं ऐ इश्क़ ये कैसी शब है
क़ैस ओ फ़रहाद के दोहरा लिए अफ़्साने तक

फिर न तूफ़ान उठेंगे न गिरेगी बिजली
ये हवादिस हैं ग़रीबों ही के मिट जाने तक

मैं ने हर-चंद बला टालनी चाही लेकिन
शैख़ ने साथ न छोड़ा मिरा मय-ख़ाने तक

वो भी क्या दिन थे कि घर से कहीं जाते ही न थे
और गए भी तो फ़क़त शाम को मय-ख़ाने तक

मैं वहाँ कैसे हक़ीक़त को सलामत रक्खूँ
जिस जगह रद्द-ओ-बदल हो गए अफ़्साने तक

बाग़बाँ फ़स्ल-ए-बहार आने पे वा'दा तो क़ुबूल
और अगर हम न रहे फ़स्ल-ए-बहार आने तक

और तो क्या कहूँ ऐ शैख़ तिरी हिम्मत पर
कोई काफ़िर ही गया हो तिरे मय-ख़ाने तक

ऐ 'क़मर' शाम का वा'दा है वो आते होंगे
शाम कहलाती है तारों के निकल आने तक

ऐ क़मर सुब्ह हुई अब तो उठो महफ़िल से
शम्अ' गुल हो गई रुख़्सत हुए परवाने तक

  - Qamar Jalalvi

Shaam Shayari

Our suggestion based on your choice

    दिल आज शाम से ही उसे ढूँडने लगा
    कल जिस के बा'द कमरे में तन्हाई आई थी
    Ammar Iqbal
    32 Likes
    फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत
    फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ
    Abdul Hamid Adam
    24 Likes
    शाम थी हिज्र की हाल मत पूछना
    आँख थकने लगे तो जिगर रो पड़े
    Piyush Mishra 'Aab'
    ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना
    थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें
    Majrooh Sultanpuri
    32 Likes
    अजब अंदाज़ के शाम-ओ-सहर हैं
    कोई तस्वीर हो जैसे अधूरी
    Asad Bhopali
    18 Likes
    वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी
    इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोचकर करते रहे
    Parveen Shakir
    43 Likes
    एक कश्ती क्यों अभी लौटी नहीं
    क्यों किनारे शाम से ख़ामोश हैं
    Umesh Maurya
    ख़ुश रहते हैं हँस सकते हैं भोले भाले होते हैं
    वो जो शेर नहीं कहते हैं क़िस्मत वाले होते हैं

    पीना अच्छी बात नहीं है आते हैं समझाने दोस्त
    और ढलते ही शाम उन्हें फिर हमीं सँभाले होते हैं
    Read Full
    Vineet Aashna
    42 Likes
    सुब्ह होती है शाम होती है
    उम्र यूँही तमाम होती है
    Munshi Amirullah Tasleem
    28 Likes
    शाम भी हो गई धुँदला गई आँखें भी मिरी
    भूलने वाले मैं कब तक तिरा रस्ता देखूँ
    Parveen Shakir
    32 Likes

More by Qamar Jalalvi

As you were reading Shayari by Qamar Jalalvi

    अगर छूटा भी उस से आइना-ख़ाना तो क्या होगा
    वो उलझे ही रहेंगे ज़ुल्फ़ में शाना तो क्या होगा

    भला अहल-ए-जुनूँ से तर्क वीराना तो क्या होगा
    ख़बर आएगी उन की उन का अब आना तो क्या होगा

    सुने जाओ जहाँ तक सुन सको जब नींद आएगी
    वहीं हम छोड़ देंगे ख़त्म अफ़्साना तो क्या होगा

    अँधेरी रात ज़िंदाँ पाँव में ज़ंजीर-ए-तन्हाई
    इस आलम में मर जाएगा दीवाना तो क्या होगा

    अभी तो मुतमइन हो ज़ुल्म का पर्दा है ख़ामोशी
    अगर कुछ मुँह से बोल उठ्ठा ये दीवाना तो क्या होगा

    जनाब-ए-शैख़ हम तो रिंद हैं चुल्लू सलामत है
    जो तुम ने तोड़ भी डाला ये पैमाना तो क्या होगा

    यही है गर ख़ुशी तो रात भर गिनते रहो तारे
    'क़मर' इस चाँदनी में उन का अब आना तो क्या होगा
    Read Full
    Qamar Jalalvi
    ये दर्द-ए-हिज्र और इस पर सहर नहीं होती
    कहीं इधर की तो दुनिया उधर नहीं होती

    न हो रिहाई क़फ़स से अगर नहीं होती
    निगाह-ए-शौक़ तो बे-बाल-ओ-पर नहीं होती

    सताए जाओ नहीं कोई पूछने वाला
    मिटाए जाओ किसी को ख़बर नहीं होती

    निगाह-ए-बर्क़ अलावा मिरे नशेमन के
    चमन की और किसी शाख़ पर नहीं होती

    क़फ़स में ख़ौफ़ है सय्याद का न बर्क़ का डर
    कभी ये बात नसीब अपने घर नहीं होती

    मनाने आए हो दुनिया में जब से रूठ गया
    ये ऐसी बात है जो दरगुज़र नहीं होती

    फिरूंगा हश्र में किस किस से पूछता तुम को
    वहाँ किसी को किसी की ख़बर नहीं होती

    किसी ग़रीब के नाले हैं आप क्यूँ चौंके
    हुज़ूर शब को अज़ान-ए-सहर नहीं होती

    ये माना आप क़सम खा रहे हैं वा'दों पर
    दिल-ए-हज़ीं को तसल्ली मगर नहीं होती

    तुम्हीं दुआएँ करो कुछ मरीज़-ए-ग़म के लिए
    कि अब किसी की दुआ कारगर नहीं होती

    बस आज रात को तीमारदार सो जाएँ
    मरीज़ अब न कहेगा सहर नहीं होती

    'क़मर' ये शाम-ए-फ़िराक़ और इज़तिराब-ए-सहर
    अभी तो चार-पहर तक सहर नहीं होती
    Read Full
    Qamar Jalalvi
    दोनों हैं उन के हिज्र का हासिल लिए हुए
    दिल को है दर्द दर्द को है दिल लिए हुए

    देखा ख़ुदा पे छोड़ के कश्ती को नाख़ुदा
    जैसे ख़ुद आ गया कोई साहिल लिए हुए

    देखो हमारे सब्र की हिम्मत न टूट जाए
    तुम रात दिन सताओ मगर दिल लिए हुए

    वो शब भी याद है कि मैं पहुँचा था बज़्म में
    और तुम उठे थे रौनक़-ए-महफ़िल लिए हुए

    अपनी ज़रूरियात हैं अपनी ज़रूरियात
    आना पड़ा तुम्हें तलब-ए-दिल लिए हुए

    बैठा जो दिल तो चाँद दिखा कर कहा 'क़मर'
    वो सामने चराग़ है मंज़िल लिए हुए
    Read Full
    Qamar Jalalvi
    शैख़ आख़िर ये सुराही है कोई ख़ुम तो नहीं
    और भी बैठे हैं महफ़िल में हमीं तुम तो नहीं

    ना-ख़ुदा होश में आ होश तिरे गुम तो नहीं
    ये तो साहिल के हैं आसार-ए-तलातुम तो नहीं

    नाज़-ओ-अंदाज़-ओ-अदा होंटों पे हल्की सी हँसी
    तेरी तस्वीर में सब कुछ है तकल्लुम तो नहीं

    देख अंजाम मोहब्बत का बुरा होता है
    मुझ से दुनिया यही कहती है बस इक तुम तो नहीं

    मुस्कुराते हैं सलीक़े से चमन में ग़ुंचे
    तुम से सीखा हुआ अंदाज़-ए-तबस्सुम तो नहीं

    अब ये मंसूर को दी जाती है नाहक़ सूली
    हक़ की पूछो तो वो अंदाज़-ए-तकल्लुम तो नहीं

    चाँदनी-रात का क्या लुत्फ़ 'क़मर' को आए
    लाख तारों की बहारें हैं मगर तुम तो नहीं
    Read Full
    Qamar Jalalvi
    छोड़ कर घर-बार अपना हसरत-ए-दीदार में
    इक तमाशा बन के आ बैठा हूँ कू-ए-यार में

    दम निकल जाएगा हसरत से न देख ऐ नाख़ुदा
    अब मिरी क़िस्मत पे कश्ती छोड़ दे मंजधार में

    देख भी आ बात कहने के लिए हो जाएगी
    सिर्फ़ गिनती की हैं साँसें अब तिरे बीमार में

    फ़स्ल-ए-गुल में किस क़दर मनहूस है रोना मिरा
    मैं ने जब नाले किए बिजली गिरी गुलज़ार में

    जल गया मेरा नशेमन ये तो मैं ने सुन लिया
    बाग़बाँ तो ख़ैरियत से है सबा गुलज़ार में
    Read Full
    Qamar Jalalvi

Similar Writers

our suggestion based on Qamar Jalalvi

Similar Moods

As you were reading Shaam Shayari Shayari