कोई रहमत ये दवा लग जाए
वर्ना फाँसी को गला लग जाए
बद-दु'आ कर मिरे ख़ातिर यूँही
क्या पता तेरी दुआ लग जाए
रातों की नींद उड़ा दे मेरी
मेरे पीछे वो बला लग जाए
रिश्तों की लाइनें लग जाएगी
नौकरी मेरी ज़रा लग जाए
नाम ऐसा है मियाँ रौशन का
नाम से शहर पता लग जाए
— Raushan miyaa'n















