kisi ajeeb si vehshat se saans kheenchte hain | किसी अजीब सी वहशत से साँस खींचते हैं

  - Ruqayyah Maalik

किसी अजीब सी वहशत से साँस खींचते हैं
हम ऐसे लोग मशक़्क़त से साँस खींचते हैं

वो जिन दिनों में मुहब्बत से हाथ खींचता है
हम उन दिनों में सहूलत से साँस खींचते हैं

उन्हें ये खुल के बताओ तुम्हारी कौन हूँ मैं
तुम्हें जो देख के हसरत से साँस खींचते हैं

कभी ये सारे परिंदे थे आँधियों के ख़िलाफ़
और अब हवा की इजाज़त से साँस खींचते हैं

गए दिनों के तिलस्मी किवाड़ मत खोलो
हम इस हवा में अज़िय्यत से साँस खींचते हैं

  - Ruqayyah Maalik

Romance Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ruqayyah Maalik

As you were reading Shayari by Ruqayyah Maalik

Similar Writers

our suggestion based on Ruqayyah Maalik

Similar Moods

As you were reading Romance Shayari Shayari