समय लगेगा अभी कहानी नहीं बनेगी

ग़लत समय पर सही कहानी नहीं बनेगी

मगर सुकूँ से रहा करूँगा ये जानता हूँ
तो क्या हुआ जो बड़ी कहानी नहीं बनेगी

हमारे हिस्से तो हिज्र जैसा नहीं है कुछ भी
तो क्या हमारी कभी कहानी नहीं बनेगी

हमारे जैसा भी ढूँढ़ लोगे तो फिर भी उस से
हमारे जैसी वही कहानी नहीं बनेगी

बिना तुम्हारे कोई तसव्वुर तलक नहीं है
बग़ैर हीरो कोई कहानी नहीं बनेगी

— Saad Ahmad

More by Saad Ahmad

Other ghazal from the same pen

See all from Saad Ahmad →

One Sided Love Shayari

Shers of one sided love.

All One Sided Love Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling