हसीं है फूल सी नाज़ुक कली जैसी

मेरी बेटी दु'आओं की नदी जैसी

जतन से प्यार से ऐ बाग़बां रखना
ख़ुदा का नूर है ये है परी जैसी

बसा लो आँख में मोती सरीखा तुम
पलों की ज़िन्दगी में है सदी जैसी

चहक उट्ठे ये मन-आंगन परिंदे सा
फ़ज़ा में गूंजती है बाँसुरी जैसी

कभी ग़म का बियाबां हो न घबराना
ग़मों के दरमियाँ ये है ख़ुशी जैसी

— Saarthi Baidyanath

More by Saarthi Baidyanath

Other ghazal from the same pen

See all from Saarthi Baidyanath →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling