अब आएँ या न आएँ इधर पूछते चलो

क्या चाहती है उन की नज़र पूछते चलो

हम से अगर है तर्क-ए-त'अल्लुक़ तो क्या हुआ
यारो कोई तो उन की ख़बर पूछते चलो

जो ख़ुद को कह रहे हैं कि मंज़िल-शनास हैं
उन को भी क्या ख़बर है मगर पूछते चलो

किस मंज़िल-ए-मुराद की जानिब रवाँ हैं हम
ऐ रह-रवान-ए-ख़ाक-बसर पूछते चलो

— Sahir Ludhianvi

More by Sahir Ludhianvi

Other ghazal from the same pen

See all from Sahir Ludhianvi →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling