हज़ारों इश्क़ की कहानियाँ यों ही सिमट गईं

न जाने कितने ही करों की याँ नसें भी कट गईं

कहीं हज़ारों चिट्ठियों से कुछ नहीं हुआ है तो
कहीं कुछेक उल्टियों से बाजियाँ पलट गईं

वो एक शख़्स अपने साथ रौनक़ें भी ले गया
लबों पे ख़ामुशी गले उदासियाँ लिपट गईं

क़रीब आने से मिज़ाज सबका ही बदल गया
घरों से याँ अमीरों की हवेलियाँ जो सट गईं

कहा कि नेटवर्क मसअला है बात कटने का
कि घंटों होने वाली बातें मिनटों में निपट गईं

असर भी हिज्र का हुआ है तो हुआ है इस तरह
कभी न पटने वाली याँ ख़मोशियाँ भी पट गईं

निकालने से भी नहीं निकाली जा रही हैं अब
कि यादें ज़ेहन में हमारे जोंकों सी चिपट गईं

— Sandeep dabral 'sendy'

More by Sandeep dabral 'sendy'

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep dabral 'sendy' →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling