mire mahboob ke qareeb bahut | मेरे महबूब के क़रीब बहुत

  - Sandeep dabral 'sendy'

मेरे महबूब के क़रीब बहुत
शहर में हैं भरे रक़ीब बहुत

है ज़रूरत नहीं मुझे अदू की
याँ हैं साहब मिरे हबीब बहुत

मुद्दों की नेता क्यूँ करें चिंता
उस लिए हैं यहाँ ग़रीब बहुत

मर गए वो कमी से उनकी जो
कहते थे हैं मियाँ तबीब बहुत

बहर में क्यूँ नहीं अभी ग़ज़लें
पास मेरे तो हैं अदीब बहुत

  - Sandeep dabral 'sendy'

Chaaragar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Chaaragar Shayari Shayari