yaad to unko kiya jaata hai | याद तो उनको किया जाता है

  - Sandeep dabral 'sendy'

याद तो उनको किया जाता है
जिनको याँ बिसरा दिया जाता है

होता है बैर भला साँसों से
संग उनके तो जिया जाता है

जीत पक्की यहाँ हो जाती है
मन से गर मान लिया जाता है

याँ हैं कुछ ऐसे, सहारे जिनके
दो घड़ी और जिया जाता है

हर किसी को दिखा सकते नइँ सो
गिरते अश्कों को पिया जाता है

रौशनी हर-सू छा जाती है बस
तम में जब एक दिया जाता है

रूह दाइम यहाँ ज़ख़्मी रहती
जिस्म का ज़ख़्म सिया जाता है

  - Sandeep dabral 'sendy'

Ghayal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Ghayal Shayari Shayari