kabhi dushmanon se ladai nahin ki | कभी दुश्मनों से लड़ाई नहीं की

  - Sapna Moolchandani

कभी दुश्मनों से लड़ाई नहीं की
कभी दोस्तों की बुराई नहीं की

मुहब्बत में ज़ख़्मी हुए दिल की ख़ातिर
दुआएँ की हमने दवाई नहीं की

हमें क्या पता कैसे जीते हैं वो लोग
कभी हमने तो बेवफ़ाई नहीं की

मुख़ालिफ़ हमें जानते ही नहीं थे
सो हासिद रहे आश्नाई नहीं की

वो मुफ़लिस था मुफ़लिस है मुफ़लिस रहेगा
मुहब्बत की जिसने कमाई नहीं की

  - Sapna Moolchandani

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sapna Moolchandani

As you were reading Shayari by Sapna Moolchandani

Similar Writers

our suggestion based on Sapna Moolchandani

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari