Sarul
Sarul
Nazm

हाल-ए-गुलशन

सायों से पूछते चलें
गुलशन का हालचाल
कैसा रहा चमन, कैसी रही बहार?
कैसा रहा निशात के ख़्वाबों का कारोबार?
कैसी रही ज़मीन, कैसा था आसमान?
जो था नहीं क्या याद वो आया था बार बार?

दिल टूटते रहे क्या, या सब भला सा था?
वो मिल सके क्या जिन में कोई मसअला सा था
टूटी दिलों की बर्फ़ या ख़ामोशियाँ रहीं?
सर्दियों के बीच क्या कुछ गरमियाँ रहीं?
कितने गुलों के जिस्म अब के चाक हो गए
हालात ठीक हैं या खौफ़नाक हो गए?
कैसे रहे ये दिन?
कैसा रहा ये साल?
सायों से पूछते चलें
गुलशन का हालचाल

— Sarul

More by Sarul

Other nazm from the same pen

See all from Sarul →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling