वहीं पर मिरा सीम-तन भी तो है

उसी रास्ते में वतन भी तो है

बुझी रूह की प्यास लेकिन सख़ी
मिरे साथ मेरा बदन भी तो है

नहीं शाम-ए-तीरा से मायूस मैं
बयाबाँ के पीछे चमन भी तो है

मशक़्क़त भरे दिन के आख़ीर पर
सितारों भरी अंजुमन भी तो है

महकती दहकती लहकती हुई
ये तन्हाई बाग़-ए-अदन भी तो है

— Sarvat Husain

More by Sarvat Husain

Other ghazal from the same pen

See all from Sarvat Husain →

Tanhai Shayari

Shers of tanhai.

All Tanhai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling