दश्त ले जाए कि घर ले जाए

तेरी आवाज़ जिधर ले जाए

अब यही सोच रही हैं आँखें
कोई ता-हद्द-ए-नज़र ले जाए

मंज़िलें बुझ गईं चेहरों की तरह
अब जिधर राह-गुज़र ले जाए

तेरी आशुफ़्ता-मिज़ाजी ऐ दिल
क्या ख़बर कौन नगर ले जाए

साया-ए-अब्र से पूछो 'सरवत'
अपने हमराह अगर ले जाए

— Sarvat Husain

More by Sarvat Husain

Other ghazal from the same pen

See all from Sarvat Husain →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling