तेरे एहसास को ख़ुशबू बनाते

जो बस चलता तुझे उर्दू बनाते

यक़ीनन इस से तो बेहतर ही होती
वो इक दुनिया जो मैं और तू बनाते

मिटाने की कभी नौबत न आती
जो मेरे नाम का टैटू बनाते

वो जिस में सारी दुनिया डूब जाए
तेरी फ़ुर्क़त में वो आँसू बनाते

इलाही ता-क़यामत नाचना था
सो मेरी ख़ाक से घुँघरू बनाते

किसी दिन तीरगी के कैनवस पर
तुम्हारी याद के जुगनू बनाते

— Saurabh Sharma 'sadaf'

More by Saurabh Sharma 'sadaf'

Other ghazal from the same pen

See all from Saurabh Sharma 'sadaf' →

Kashti Shayari

Shers of kashti.

All Kashti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling