हम अगर वक़्त पे जो मर जाते

कितने ही हादसे ठहर जाते

होते ईसा अगर अभी मौजूद
देख कर ज़ख़्म मेरे डर जाते

काश वो इंतिज़ार में रहता
काश दफ़्तर से हम भी घर जाते

'जौन' का शे'र बस सुना देता
जान कुरबान उस पे कर जाते

"शाद" तुम छोड़कर गली उस की
जान, जाते भी तो किधर जाते ?

क़ैस तो दश्त तक भी जा निकले
"शाद" तुम रास्ते में मर जाते

— Shaad Imran

More by Shaad Imran

Other ghazal from the same pen

See all from Shaad Imran →

Heart Touching Ghar Shayari

Shers of heart touching ghar.

All Heart Touching Ghar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling