azaab koi hawaon pe aane vaala hai | अज़ाब कोई हवाओं पे आने वाला है

  - Shakeel Jamali

अज़ाब कोई हवाओं पे आने वाला है
जहाँ चराग़ नहीं है वहाँ उजाला है

तेरी तरफ़ कोई उँगली उठे तो लगता है
किसी ने मेरे गिरेबाँ पे हाथ डाला है

उसे गए हुए दो चार दिन हुए होंगे
मगर गली की उदासी ने मार डाला है

हमारे अहद के लड़के वफ़ा नहीं करते
ये वहम भी तेरे दिल में हमीं ने डाला है

हमारे पास यही लफ़्ज़ है तुम्हारे लिए
हमारे पास इन्हीं मोतियों की माला है

  - Shakeel Jamali

Depression Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shakeel Jamali

As you were reading Shayari by Shakeel Jamali

Similar Writers

our suggestion based on Shakeel Jamali

Similar Moods

As you were reading Depression Shayari Shayari