छोटा सा घर बार बहुत है
मुझ को तेरा प्यार बहुत है
इतना तुम को याद रहे बस
दुनिया दुनियादार बहुत है
मत आने दो और किसी को
एक ही चौकीदार बहुत है
रब ने हम को मिलवाया है
रब का इतना प्यार बहुत है
कैसे मिलने आओगी अब
रस्ता ये दुश्वार बहुत है
मैं समझा था इश्क़ किया है
तू तो साहूकार बहुत है
— Shamsul Hasan ShamS















