adhuri kahaanii kahe ja rahe ho | अधूरी कहानी कहे जा रहे हो

  - Shivang Tiwari

अधूरी कहानी कहे जा रहे हो
किसे याद करके मरे जा रहे हो

कि क्यूँ रात भर जागते हो बताओ
कि क्यूँ ख़्वाब दिन में बुने जा रहे हो

अगर ग़म है कोई बता दो मुझे तुम
अकेले ही ख़ुद में जले जा रहे हो

जिन्हें हाँ मोहब्बत हुई ही नहीं थी
उन्हें क्यूँ क़सम तुम दिए जा रहे हो

यही बस कहा था मोहब्बत करो तुम
अरे यार तुम क्या किए जा रहे हो

इसी जहर को तो मिटाना तुम्हें था
मगर तुम इसे ही पिए जा रहे हो

  - Shivang Tiwari

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari