dekhiye kaisi be-hayaai hai | देखिए कैसी बे-हयाई है

  - Shivang Tiwari

देखिए कैसी बे-हयाई है
ज़िन्दगी मुझ पे मुस्कुराई है

कितनी उम्मीद लेके आई है
मेरी बेटी मेरी कमाई है

बात निकलेगी तो बढ़ेगी ही
चुप ही रहने में अब भलाई है

क्या करूँँ कुछ समझ नहीं आता,
है कुआँ आगे पीछे खाई है।

फायदा हो रहा किसी का, तो
झूठ कहने में क्या बुराई है

जिसकी ख़ातिर मैं छोड़ आया सब
आज उस लड़की की सगाई है

अब नशा उतरेगा नहीं जल्दी
उसने आँखों से जो पिलाई है

  - Shivang Tiwari

Mazdoor Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Mazdoor Shayari Shayari