phool maangu to khaar dena tum | फूल माँगू तो ख़ार देना तुम

  - Shivang Tiwari

फूल माँगू तो ख़ार देना तुम
सारा ग़ुस्सा उतार देना तुम

कर दूँ इज़हार गर मोहब्बत का
सीधे-सीधे नकार देना तुम

मन भरेगा नहीं जो एक,दो से
गालियाँ तीन-चार देना तुम

चैन की नींद सोना चाहता हूँ
शाम होते ही मार देना तुम

उसने कर ली है ख़ुदकुशी सबको
अब यही इश्तिहार देना तुम

  - Shivang Tiwari

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari