अपना मतलब निकालते रहना
अपने वादों को टालते रहना
दर्द-ए-दिल को किसी से कहना मत
रोग सीने में पालते रहना
इल्म हासिल न हो जो बाहरस
उस को अंदर खँगालते रहना
मौत आए तो डर नहीं जाना
आँख में आँख डालते रहना
ज़िंदगी क़ीमती ख़ज़ाना है
अपना हिस्सा निकालते रहना
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sohil Barelvi
our suggestion based on Sohil Barelvi
As you were reading Ilm Shayari Shayari