is taraf bas teergii hai laut jaao | इस तरफ़ बस तीरगी है लौट जाओ

  - Sohil Barelvi

इस तरफ़ बस तीरगी है लौट जाओ
आपकी इस में ख़ुशी है लौट जाओ

कुछ नहीं था पास मेरे कुछ नहीं है
ज़िंदगी लंबी बड़ी है लौट जाओ

आपके बिन मर नहीं जाएँगे हम भी
ज़िंदगी कट ही रही है लौट जाओ

क्या हुआ तुम रास्ता क्यूँँ भूल बैठे
ये हमारी ही गली है लौट जाओ

अब भी मुझ से पूछते हो क्या हुआ है
ख़ैर छोड़ो सब सही है लौट जाओ

मोजिज़ा कोई नहीं है होने वाला
ये उदासी दाइमी है लौट जाओ

हर कोई हम सा नहीं तुम जानते हो
हर निगह तुम पर टिकी है लौट जाओ

चारागर अब हाथ पर तुम हाथ रख लो
ज़िंदगी थकने लगी है लौट जाओ

जाओ अपनी मौत ढूँढो ज़िंदगी में
मौत ही तो ज़िंदगी है लौट जाओ

  - Sohil Barelvi

Depression Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Depression Shayari Shayari