meri sehat bigadti ja rahi hai | मेरी सेहत बिगड़ती जा रही है

  - Sohil Barelvi

मेरी सेहत बिगड़ती जा रही है
ख़ुदा के पास अर्ज़ी जा रही है

बदन मौक़ूफ़ है इक पैरहन पर
उदासी ख़ूब पहनी जा रही है

तुम्हारी ट्रेन आगे बढ़ चुकी है
मेरी आवाज़ दबती जा रही है

सियाह शब में दरीचे बंद कर के
तेरी तस्वीर देखी जा रही है

पड़ोसी ख़ुश बहुत ख़ुश आज होंगे
मेरी घर से बिगड़ती जा रही है

जिसे ख़ुशबू की चाहत हो वो देखे
कहाँ किस सम्त तितली जा रही है

  - Sohil Barelvi

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari