tujh pe ehsaan jaan karta hooñ | तुझ पे एहसान जान करता हूँ

  - Sohil Barelvi

तुझ पे एहसान जान करता हूँ
अपने अरमान दान करता हूँ

रोज़ आँसू बहाता रहता हूँ
रोज़ ख़ाली मकान करता हूँ

मेरे सब कुछ अधीन होता है
जिस तरफ मैं कमान करता हूँ

आप आता है रू-ब-रू सब कुछ
मैं तो केवल गुमान करता हूँ

दस्तकें जान लेने लगती हैं
बंद जब भी दुकान करता हूँ

हल चलाती है ज़िंदगी मेरी
और मैं मिट्टी समान करता हूँ

  - Sohil Barelvi

Teer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Teer Shayari Shayari