जब हम दोनों लोग सुधरने वाले थे
आँख से आँसू ख़ुद ही झरने वाले थे
ख़ुद भी बात नहीं करते थे जिन से हम
उन सें ख़ुद की बातें करने वाले थे
चलते जाते साथ अगर तुम मेरे तो
राह के आशिक़ ख़ुदस डरने वाले थे
ख़ैर हटाओ और बताओ कैसी हो
मुझ से बिछड़ के तुम तो मरने वाले थे
— Surya Tiwari















