तुम्हारी याद में जागे कहीं भी सो गए होते
तुम्हारे जो नहीं होते सभी के हो गए होते
हमें भी यार जो अपना समझ लेते घड़ी भर को
कई जन्मों तलक हम सिर्फ़ तुझ
में खो गए होते
नहीं होते कभी ऐसे पराए यार हम दोनों
कभी तुम जो हमारा गीत सुन के सो गए होते
नहीं आती हमारी याद भी उस को कभी लेकिन
अकेले सोचती है यार उस के हो गए होते
— Surya Tiwari















