तुम्हें गर दूर है जाना चले जाना
हमें मिलने नहीं आना चले जाना
नहीं फिर याद आएँगे कभी तुम को
न हम को याद तुम आना चले जाना
गुज़ारे साथ में जो पल बहुत सारे
उन्हें भी भूल तुम जाना चले जाना
कि जितने ख़्वाब थे तेरे वो झूठे थे
उन्हें भी साथ ले जाना चले जाना
हमारी ज़िंदगी तो बस है अब इतनी
ग़मों के गीत है गाना चले जाना
— Surya Tiwari















