कहीं ख़ुलूस की ख़ुशबू मिले तो रुक जाऊँ

मिरे लिए कोई आँसू खिले तो रुक जाऊँ

मैं उस के साए में यूँ तो ठहर नहीं सकता
उदास पेड़ का पत्ता हिले तो रुक जाऊँ

कभी पलक पे सितारे कभी लबों पे गुलाब
अगर न ख़त्म हों ये सिलसिले तो रुक जाऊँ

वो एक रब्त जो इतना बढ़ा कि टूट गया
सिमट के जोड़ दे ये फ़ासले तो रुक जाऊँ

बहुत तवील अँधेरों का है सफ़र 'ताहिर'
कहीं जो धूप का साया मिले तो रुक जाऊँ

— Tahir Faraz

More by Tahir Faraz

Other ghazal from the same pen

See all from Tahir Faraz →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling