men na kahtaa tha ki shehron men na ja yaar mire | में न कहता था कि शहरों में न जा यार मिरे

  - Tahir Faraz

में न कहता था कि शहरों में न जा यार मिरे
सोंधी मिट्टी ही में होती है वफ़ा यार मिरे

कोई टूटे हुए ख़्वाबों से कहाँ मिलता है
हर जगह दर्द का बिस्तर न लगा यार मिरे

सिलसिला फिर से जुड़ा है तो जुड़ा रहने दे
दिल के रिश्तों को तमाशा न बना यार मिरे

अपनी चाहत के शब-ओ-रोज़ मुकम्मल कर ले
जा ये सूरज भी तिरे नाम किया यार मिरे

तुझ से मिलता हूँ तो रिश्ता कोई याद आता है
सिलसिला मुझ से ज़ियादा न बढ़ा यार मिरे

ऐसा लगता है कि कुछ टूट रहा है मुझ में
छोड़ के तू मुझे इस वक़्त न जा यार मिरे

ख़ुश-नसीबी से ये साअ'त तिरे हाथ आई है
आसमाँ झुकने लगा हाथ बढ़ा यार मिरे

  - Tahir Faraz

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tahir Faraz

As you were reading Shayari by Tahir Faraz

Similar Writers

our suggestion based on Tahir Faraz

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari