zakhamo ne mujh men darwaaze khole hain | जख्मों ने मुझ में दरवाजे खोले हैं

  - Tehzeeb Hafi

जख्मों ने मुझ में दरवाजे खोले हैं
मैंने वक़्त से पहले टांके खोलें हैं

बाहर आने की भी सकत नहीं हम में
तूने किस मौसम में पिंजरे खोले हैं

कौन हमारी प्यास पे डाका डाल गया
किस ने मस्कीजो के तस
में खोले हैं

यूँँं तो मुझको कितने खत मोसुल हुए
एक दो ऐसे थे जो दिल से खोलें हैं

ये मेरा पहला रमजान था उसके बगैर
मत पूछो किस मुंह से रोज़े खोलें हैं

वरना धूप का पर्वत किस से कटता था
उसने छतरी खोल के रास्ते खोले हैं

  - Tehzeeb Hafi

Ujaala Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Ujaala Shayari Shayari