kadam rakhta hai jab raaston pe yaar aahista aahista | कदम रखता है जब रास्तों पे यार आहिस्ता आहिस्ता

  - Tehzeeb Hafi

कदम रखता है जब रास्तों पे यार आहिस्ता आहिस्ता
तो छट जाता है सब गर्द-ओ-गुबार आहिस्ता आहिस्ता

भरी आँखों से होकर दिल में जाना सैन थोड़े ही है
चढ़े दरियाओं को करते हैं पार आहिस्ता आहिस्ता

नज़र आता है तो यूँँ देखता जाता हूँ मैं उसको
की चल पड़ता है कारोबार आहिस्ता आहिस्ता

तेरा पैकर ख़ुदा ने भी फ़ुर्सत में बनाया था
बनाएगा तेरे जेवर सुनार आहिस्ता आहिस्ता

वो कहता है हमारे पास आओ पर सलीके से
के जैसे आगे बढ़ती है कतार आहिस्ता आहिस्ता

इधर कुछ औरतें दरवाजे पर दौड़ी हुई आई
उधर घोड़ों से उतरे शहसवार आहिस्ता आहिस्ता

  - Tehzeeb Hafi

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari