ये शायरी ये मेरे सीने में दबी हुई आग
भड़क उठेगी कभी मेरी जमा की हुई आग
मैं छू रहा हूँ तेरा जिस्म ख्वाब के अंदर
बुझा रहा हूँ मैं तस्वीर में लगी हुई आग
खिजां में दूर रखो माचिसो को जंगल से
दिखाई देती नहीं पेड़ में छुपी हुई आग
मैं काटता हूँ अभी तक वही कटे हुए लफ्ज़
मैं तापता हूँ अभी तक वही बुझी हुई आग
यही दिया तुझे पहली नजर में भाया था
ख़रीद लाया मैं तेरी पसंद की हुई आग
एक 'उम्र से जल बूझ रहा हूँ इनके सबब
तेरा बचा हुआ पानी तेरी बची हुई आग
Read Full