ghar nahin chaltaa kisi ka shayari se | घर नहीं चलता किसी का शायरी से

  - ABhishek Parashar

घर नहीं चलता किसी का शायरी से
घर चलाना है? तो जा मिल नौकरी से

दिल भी टूटा घर भी छूटा अब बताओ
क्या मिला मुझको भला इस आशिक़ी से

मौत को हर रोज़ कहता हूँ मुझे मार
इस क़दर हूँ मैं परेशाँ ज़िंदगी से

काट लूँगा हाथ की नस भी किसी दिन
हाँ नहीं लगता मुझे डर ख़ुद-कुशी से

दोस्त कैसे मैं उसे ये सब बताता?'इश्क़ आगे बढ़ गया था दुश्मनी से

  - ABhishek Parashar

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari