ha | हमें अपना बनाने में लगे हैं

  - ABhishek Parashar

हमें अपना बनाने में लगे हैं
हमारी जान खाने में लगे हैं

नए को छोड़ कर फिर से सभी दोस्त
यहाँ आ कर पुराने में लगे हैं

हुए हैं दोस्त हम मशहूर जब से
हमें अपना बताने में लगे हैं

हुए थे दूर जो मुफ़्लिस बता कर
वही सिगरेट लाने में लगे हैं

मियाँ इक दौर वो था ख़ैर अब तो
सभी ग़लती छुपाने में लगे हैं

  - ABhishek Parashar

Shohrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Shohrat Shayari Shayari