kisi se bhi mohabbat ab dobaara ho | किसी से भी मोहब्बत अब दुबारा हो

  - ABhishek Parashar

किसी से भी मोहब्बत अब दुबारा हो
मगर आँखों का आँखों से इशारा हो

मिले जो शख़्स बेहद ख़ूबसूरत तो
मोहब्बत में हमें बेशक ख़सारा हो

करेंगे इस दफ़ा ऐसे मोहब्बत हम
सिवा उसके न कोई फिर गवारा हो

हुआ पहली दफा भी था मगर यारो
ज़रूरी तो नहीं फ़िर से ख़सारा हो

ज़रा समझो हमारी बात को यारो
मोहब्बत के बिना कैसे गुज़ारा हो

उदासी दूर करनी है हमें अपनी
है कोई शख़्स ऐसा जो हमारा हो

  - ABhishek Parashar

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari