mere jitna koii tanhaa nahin hai | मेरे जितना कोई तन्हा नहीं है

  - ABhishek Parashar

मेरे जितना कोई तन्हा नहीं है
मगर तन्हा मुझे मरना नहीं है

पराए शहर में कैसे रहूँ मैं
यहाँ कोई मेरा अपना नहीं है

ज़हाँ भर का लुटाया 'इश्क़ उसपे
कि रत्ती भर भी जो मेरा नहीं है

मुझे आती नहीं दौलत कमानी
सो कोई 'इश्क़ में पड़ता नहीं है

कोई क्यूँ दस्तरस में आए तेरे
तू तो कुछ अच्छा भी लिखता नहीं है

  - ABhishek Parashar

Greed Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Greed Shayari Shayari