जहाँ से तुम गुज़रती हो कई शाखें झुकी होंगी

किसी जख़्मी परिंदे की वहीं सासें थमी होंगी

छुपा होगा कोई आशिक़ तुम्हारा उन हवाओं में
कई फूलों में पत्तों में कई बातें छुपी होंगी

गुज़र कर भी गुज़र जाना नहीं होता है आँखों से
पलक भर के अँधेरो में कई रातें रुकी होंगी

तुम्हारे बा'द भी बातें तुम्हारी ही बहेंगी अब
खनक आवाज़ की आबो हवा में आशिक़ी होंगी

ये शबनम हैं हमारे चाँद के गिरते हुए आँसू
किसी तिनकें के होंठों पर तेरी यादें ढली होंगी

— Umesh Maurya

More by Umesh Maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Umesh Maurya →

Aansoo Shayari

Shers of aansoo.

All Aansoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling