हालात इस कदर न थे दुश्वार ठीक थे
चारागरी से क़ब्ल ये बीमार ठीक थे
बेकार हो गए हुए हैं जब से कारगर
इस सेे तो मेरी जान हम बेकार ठीक थे
उस पार लग रहा था कि इस पार मौज है
इस पार सोचते हैं कि उस पार ठीक थे
थे यूँँ भी अपने चाहने वाले बहुत कि हम
इंसान तो जैसे भी थे फ़नकार ठीक थे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Vashu Pandey
our suggestion based on Vashu Pandey
As you were reading Insaan Shayari Shayari