हर मंज़र पर जश्न मनाने नाचने गाने वाले लोग
इक मुद्दत से चुप बैठे हैं शोर मचाने वाले लोग
हम दोनों को समझाऍंगे डॉंटेंगे फटकारेंगे
हम दोनों को कब समझेंगे ये समझाने वाले लोग
'इश्क़ क़ैस फरहाद रोमियो जैसे ही कर सकते हैं
हम तो ठहरे दस से छह तक ऑफिस जाने वाले लोग
कुछ चीज़ों का इस दुनिया में कोई नेमुल बदल नहीं है
कैसे चाँद से काम चलाऍं तुझ को देखने वाले लोग
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Vashu Pandey
our suggestion based on Vashu Pandey
As you were reading Festive Shayari Shayari