हम को मुश्किल में रहने दे चारागर
आसानी से मर जाऍंगे समझा कर
अव्वल अव्वल हम भी तेरे जैसे थे
हम भी ख़ुश होते थे देख के ख़ुश मंज़र
नक़्ल-मकानी शौक़ नहीं मजबूरी थी
मैं घर से न चलता कैसे चलता घर
उन को बस तन्क़ीद ही करनी होती है
उन को क्या मालूम ग़ज़ल के पस मंज़र
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Vashu Pandey
our suggestion based on Vashu Pandey
As you were reading Nazara Shayari Shayari