ye shaahzaa | ये शाहज़ादी की एक अदा है कमी नहीं है

  - Vikram Gaur Vairagi

ये शाहज़ादी की एक अदा है कमी नहीं है
वो बोलने जब लगे तो फिर सोचती नहीं है

कोई जो पूछे ख़मोश क्यूँँ हो तो हम बताएँ
हमारी नाराज़गी है ये ख़ामुशी नहीं है

ख़ला का चेहरा मुसव्विरों ने परख लिया है
पर उसकी तस्वीर इनसे अब तक बनी नहीं है

कल उसकी आँखों में फिर से आँसू थे मुझको लेकर
तो आग अब तक दहक रही है बुझी नहीं है

मुझी को महफ़िल में ढूँढने वो हुआ था दाख़िल
मुझी पे उसकी निगाह अब तक पड़ी नहीं है

  - Vikram Gaur Vairagi

Bahana Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikram Gaur Vairagi

As you were reading Shayari by Vikram Gaur Vairagi

Similar Writers

our suggestion based on Vikram Gaur Vairagi

Similar Moods

As you were reading Bahana Shayari Shayari