भूल कर नइँ भूल पाएगी मुझे

तू अकेले गुन गुनाएगी मुझे

जान जाएगी मेरी भी जान अब
और तू भी जान जाएगी मुझे

मौत से तो मैं मरूँगा ही नहीं
ज़िंदगी ही मार खाएगी मुझे

मेरा पेशा शा'इरी है साहिबा
इश्क़ करना तू सिखाएगी मुझे

ऑनलाइन है अभी तो चाँद भी
यार कैसे नींद आएगी मुझे

मारने मुझ को लगेंगे लोग जब
शा'इरी ही तब बचाएगी मुझे

मीर ग़ालिब और तुलसी की तरह
यार शोहरत कब बुलाएगी मुझे

ले रहा हूँ शा'इरी की आबरू
बात ये भी अब रुलाएगी मुझे

चाहती है वो मुझे अब छोड़ना
छोड़ दी आशा,मनाएगी मुझे

— Vijay Potter Singhadiya

More by Vijay Potter Singhadiya

Other ghazal from the same pen

See all from Vijay Potter Singhadiya →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling