शब-ए-फ़िराक़ में आहों को नींद आ रही है

अजीब है कि तबाहों को नींद आ रही है

मिरी हयात का अब रतजगा नहीं मुमकिन
कि इक समय से निगाहों को नींद आ रही है

सुना रहा हूँ इन्हें लोरियाँ मैं तौबा की
इसीलिए तो गुनाहों को नींद आ रही है

ये कहके टाल दिए हैं मुक़दमे मुंसिफ़ ने
अदालतों में गवाहों को नींद आ रही है

फ़क़ीर ख़ाक पा सोते हैं इत्मीनान के साथ
कहाँ ये देख के शाहों को नींद आ रही है

तमाम उम्र न मंज़िल को इज़्तिराब रहे
हमारे क़दमों में राहों को नींद आ रही है

गिरे ही जाती हैं देखो हमारे काँधों पर
'अमान' आप की बाहों को नींद आ रही है

— Amaan Haider

More by Amaan Haider

Other ghazal from the same pen

See all from Amaan Haider →

Best Motivational Shayari Collection

Shers of best motivational shayari collection.

All Best Motivational Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling